






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उत्तमामदेसर नाके पर टोल के विरोध में ग्रामीणों के प्रदर्शन के आज छठें दिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उमड़े है और टोल पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां श्रीडूंगरगढ़ व नोखा क्षेत्र के युवा नेताओं की अगुवाई में ग्रामीण लामबंद हो गए है। क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना, डॉ विवेक माचरा, राजेंद्र बापेऊ, आत्माराम तर्ड, मगनाराम केड़ली सहित सैंकड़ो प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहें है। हरिराम बाना ने बताया कि आस पास के गांवो के छोटे वाहन मालिक टोल नहीं देंगे और ये मय नहीं होने तक धरनार्थी हार नहीं मानेंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि टोल के नजदीकी गांव के लोगों को पिकअप सहित सभी चार पहिया वाहनों को टोल मुक्त किया जाए। मंगलवार को पांचवे दिन दिनभर प्रदर्शन जारी रहा और कई दौर की वार्ता में भी सहमति नहीं बन पाई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 40 किलोमीटर के दायरे में दो टोल लगा रखे है जो न्याय संगत नहीं है। प्रदर्शनकारी रात को भी धरनास्थल पर ही डटे रहें और विरोध तेज होता नजर आ रहा है। पुलिस ने एहतिहात के तौर पर पुलिस जाप्ता व आरएसी के जवानों को मौके पर तैनात कर दिया है।





