May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-17 at 13.24.36

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तीन भाइयों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज लगाकार उसकी खातेदारी भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कालू बास निवासी 75 वर्षीय सीताराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने इसी मोहल्ले के भंवरलाल, तोलाराम, छोटूराम पुत्र उदाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी खातेदारी खेत खसरा नबंर 255 तादादी 8.0700 हैक्टेयर रोही श्रीडूंगरगढ़ में स्थित है, जिसका वह एकमात्र खातेदार है। परिवादी ने बताया कि भूमि उसके उपयोग व उपभोग में है और आरोपी जोर जबरदस्ती लड़ाई झगड़ा कर उसपर काबिज होना चाहते है। परिवादी ने बताया कि उसके हक हिस्से की घोषणा का दावा आरोपियों ने न्यायालय में मांगीदेवी के वारिसान बताया है। मांगीदेवी की मृत्यु 25 सितंबर 1995 का होना बताया। आरोपी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर परिवादी की भूमि हड़पने का प्रयास कर रहें है जबकि मांगीदेवी की मृत्यु 10 मई 1982 को हो गई। मांगीदेवी का नाम मतदाता सूची से सन 1983 में ही से हटा दिया गया था। आरोपी धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़पना चाहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर को दी है।