May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-17 at 14.12.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। बुधवार सुबह सरपंच प्रतिनिधि की अगुवाई में कुछ मौजिज ग्रामीण गांव के सरकारी स्कूल का अवलोकन करने पहुंचे। यहां स्टाफ के 8 शिक्षक नदारद मिले तो ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई। क्षेत्र के गांव ऊपनी में आज सुबह करीब 8 बजे राउमावि में हंगामा हो गया। सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल गोदारा, लक्ष्मण गोदारा, अखाराम गोदारा, श्रवणराम गोदारा, रत्तिराम गोदारा, भंवरलाल गोदारा राउमावि पहुंचे। गोदारा ने बताया कि यहां 22 शिक्षकों का स्टाफ है। जिसमें से सुबह करीब 8 बजे तक 8 शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे। गोदारा ने कड़ी नाराजगी जताई व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को फोन लगाया। गोदारा ने मंत्री से बात करते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। कुछ ही देर में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां मौके पर पहुंची व मामले की जांच की। पूनियां ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सुधार का आश्वासन दिया। पूनियां ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षक उपखंड कार्यालय में सेवारत है और एक अवकाश पर है। शेष 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में बच्चों के शिक्षण के दायित्व का निर्वहन करने की बात स्टाफ से कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के राउमावि में पहुंचे सुबह सरपंच प्रतिनिधि व मौजिज ग्रामीण, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी।