






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितबंर 2025। सात फेरों का बंधन सात माह भी नहीं टिका और दहेज प्रताड़ना से परेशान पीड़िता ने थाने पहुंच कर पति सहित सास ससुर व ननद के खिलाफ आरोप लगाए है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि आड़सर बास निवासी कांता उर्फ सुमन प्रजापत ने जसरासर निवासी अपने पति श्रीराम प्रजापत, ससुर रामरख प्रजापत, सास पूनीदेवी, व ननद मैना के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 जुलाई 2024 को आरोपी के साथ हुआ। तब उसके पिता ने अपनी गहने नगदी दहेज का खूब सामान दिया। परंतु आरोपी अपनी हैसियल के अनुसार धन दहेज नहीं देकर समाज में नाक कटवा देने और दहेज में कार, एक लाख नगदी व गहने नहीं देने का ओलमा देने लगे। आरोपी शारीरिक व मानसिक क्रुरता करने लगे। पीड़िता के पीहर वालों ने उसे सब्र रखने व सबकुछ ठीक हो जाने की बात कही। छह माह पहले आरोपी ने मारपीट करते हुए उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। 5 जुलाई 2025 को आरोपी पीड़िता के पीहर आए और उनकी मांग पूरी नहीं होने पर घर नहीं बसाने की बात कही। पीहर के करीब एक दर्जन रिश्तेदारों के सामने ही मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को दी गई है।




