






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। आड़सर बास माताजी मंदिर, कालूबास दधिमती माता मंदिर, मोमासर बास स्वर्णकार माताजी मंदिर व बिग्गाबास के चिड़पड़नाथजी की बगीची परिसर में देवी पूजन व अराधना के विभिन्न अनुष्ठान जारी है। वहीं कल सुबह 9 बजे गणेश मंदिर के पास बंगाली परिवारों द्वारा आपसी सहयोग से माताजी स्थापना की जाएगी। बंगाल से पंडित व पुजारी विशेष पूजा अर्चना के लिए आए है। यहां रात 8 बजे बंगाली परंपरा के साथ महाआरती का आयोजन होगा। वहीं 28 सितंबर को रात्रि आरती के पश्चात डांडिया का आयोजन भी होगा। 2 अक्टूबर को सुबह 7 बजे सुहागिनों द्वारा सिंदूर खेला जाएगा और झांकी जुलूस के साथ विसर्जन किया जाएगा। सेवा भारती समिति द्वारा सेवा धाम छात्रावास में कन्या पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। यहां बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल होंगे। पूजन में भागीदारी निभाने के लिए 9460025654 पर या 9414416410 पर संपर्क कर सकते है। बता देवें घरों में भी कन्या पूजन के आयोजन प्रारंभ हो गए है। नन्हीं बालिकाएं स्कूल जाने से पहले व स्कूलों से आने के बाद देर शाम तक आयोजनों में व्यस्त है।






