






दुर्गाष्टमी एजी मिशन में हुआ कन्या पूजन, घर घर संपन्न हुए कन्या पूजन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्गाष्टमी पर आज एजी मिशन स्कूल में विधि विधान से कन्या पूजन का आयोजन संपन्न हुआ। स्कूल संचालक डॉ रजनीश कौशिक व प्राचार्य सुनीता कौशिक ने छोटी छोटी कन्याओं का पूजन किया व उन्हें भोजन करवा उपहार दिए। वहीं आज अनेक घरों में कन्या पूजन के आयोजन संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने नौ दिन व्रत उपवास रखें कन्या भोज के साथ कल व्रत पारणा करेंगे। घरों में कन्या पूजन कर बालिकाओं को लाड प्रेम से खाना खिलाया गया व उपहार दिए गए है।


आज होगी बंगाली विधि विधान से दुर्गाष्टमी की महाआरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम सवा आठ बजे बिग्गाबास में बंगाली समाज द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में दुर्गाष्टमी की विशेष महाआरती का आयोजन होगा। बंगाली समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। आरती के बाद डांडिया का आयोजन होगा। आयोजकों ने माता के श्रद्धालुओं से पूजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
कल होगा कालूबास में तेजा गायन के साथ भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल कालूबास में विशाल भजन संध्या व तेजा गायन का भव्य आयोजन होगा। भगवान पुत्र मघाराम ज्याणी परिवार द्वारा आयोजित जागरण में बंटी नागौरी व मनीष मारू भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं तेजा गायन की परंपरागत प्रस्तुति भैरूराम गुर्जर व महावीर गुर्जन द्वारा दी जाएगी। आरके नागौरी झांकी प्रस्तुति देंगे व महेंद्र देवासी व मटकी डांसर संजय वैष्णव नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। बड़ी संख्या में लोग तेजा गायन में शामिल होंगे। परिवार द्वारा सभी तेजा भक्तों से जागरण में पहुंचने का आग्रह किया है।



