






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2025। आज अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील कमेटी की बैठक पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सत्तुनाथ सिद्ध लिखमादेसर ने की व अतिथि के रूप में सभा के जिलाध्यक्ष गिरधारीलाल महिया शामिल हुए। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने गत बैठक की समीक्षा प्रस्तुति की और आगामी एजेंडे के रूप में ग्राम स्तर पर कमेटियों के गठन करने, समर्थन मूल्य पर मूंगफली की सरकारी खरीद गिरदावरी के अनुसार उपज की संपूर्ण खरीद करने, फल सब्जी मनिहारी रेहड़ी पट्टी मजदूरों को स्थाई स्थान उपलब्ध करवाने, पालिका कार्मिक द्वारा करवाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने, टयूबवेल खुदे हुए किसान जिनकी तरमीम हो चुकी है, उन किसानों को शीघ्र सामान उपलब्ध करवाने, जले हुए ट्रांसफार्मर 72 घंटे में उपलब्ध करवाने, किसानों को 52 एचपी के स्थान पर 100एचपी ट्रांसफार्मर दिए जाने, डीएपी खाद की किल्लत पूरी करने, समर्थन मूल्य खरीद केंद्र 5 खोले जाने के प्रस्ताव लिए गए और विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आए दिन दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रोमा सेंटर का निर्माण शुरू करवाने के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में किसान नेता तहसील सचिव राजेंद्र कुमार, शेखर रेगर, भवानीसिंह भाटी, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, गणपतराम महिया, दानाराम प्रजापत, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, उपसरपंच लालूराम, मालाराम आड़सर, रामुराम मेघवाल, किसान सभा के सुखराम महिया, मुखराम नायक, गिद्धाराम भादू, हड़मान कूकणा, गिरधारी जाखड़ मौजूद रहें।




