






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। कालूबास में स्थित लर्न एंड फन स्कूल में बुधवार को नवररात्र संपन्न होने पर महानवमी समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने बढ़चढ़ कर समारोह में भाग लिया। प्राचार्य विनिता सारस्वत सहित स्टाफ ने माँ के पूजन से समारोह प्रारंभ हुआ। सारस्वत ने माँ के नौ रूपों की जानकारी देते हुए सत्य के पथ पर चलने की प्रेरणा बच्चों को दी। नन्हें मुन्ने बच्चों ने सुदंर सज धज कर नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बेस्ट सोलो डांस में हर्षिता, भूमि जोशी, नंदिता पारीक, मनस्वी, लक्ष्मी तावणियां, मनन पारीक को पुरस्कार मिले। बेस्ट ड्रेस के लिए ध्रुवी, चैरी, निषिद्धा तावणियां, देविका को पुररस्कृत किया गया। बेस्ट ड्यूएट डांस में गर्वित व भाविका और प्रिशा व खुशी कंवर विजेता रहें। इस दौरान बच्चों में प्रसाद वितरित किया गया। पूरा स्टाफ आयोजन के दौरान सक्रिय रहा।







