






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2025। उपखंड क्षेत्र में बुधवार को अनेक सरकारी स्कूलों में आज सफाई अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। सैंकड़ो बच्चों ने श्रमदान किया व इस अभियान में शामिल हुए। अनेक स्कूलों में बच्चों को पौधे दिए गए और पौधों के पालन का संकल्प भी करवाया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार स्कूलों में स्कूल परिसर, स्कूल मैदान, कक्षा कक्ष व अन्य स्थानों की साफ सफाई करवाई गई। इस दौरान संस्था प्रधानों ने विद्यार्थियों को स्कूल सहित अपने घर, आस पास भी सफाई रखने, पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। बता देवें 2 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश होने के कारण मंगलवार शाम को जिला शिक्षा अधिकारी किशनदान चारण ने स्कूलों में 2 अक्टूबर को चलाया जाने वाला सघन स्वच्छता अभियान शुरू किए जाने का आदेश जारी किया। उसी के तहत आज विभिन्न स्कूलों में आयोजन किए गए। देखें विभिन्न स्कूलों से स्वच्छता अभियान के फोटो:











