






श्रीपूनरासर नवयुवक सेवा दल के सेवा शिविर की तैयारियां, एक दशक से जातरूओं की सेवा में तत्पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में आसोज मेले की रौनक शुरू हो गई है। सोमवार व मंगलवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में पैदल यात्री पूनरासर पहुंचेगे। ऐसे कालूबास के युवाओं द्वारा संचालित श्रीपूनरासर नवयुवक सेवा दल के सदस्यों ने रविवार को सेवा शिविर की तैयारियां प्रारंभ कर दी। दल द्वारा लगातार 12 वर्ष से लगाए जा रहें सेवा शिविर में सेवक जातरूओं की सेवा के लिए तत्पर रहते है। दल के सदस्य चाय, नाश्ता, भोजन व ठंडे जल की सेवा मनुहार करके जातरूओं को देते है। आपसी सहयोग से आयोजित सेवा शिविर में पदयात्रियों की सेवा में मेडिकल सुविधा भी मुहैया करवाई जाती है।

कल बींझासर में आयोजित होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में सोमवार रात को हनुमान सागर घोड़े वाला ताल पंचमुखी हनुमानजी महाराज मंदिर के प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में हरसुख लटियाल एंड पार्टी व विमला जाखड़ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण स्थल पर ही महाप्रसादी का आयोजन होगा। ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। बींझासर सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु आयोजन में भागीदारी निभाएंगे।
हनुमान धोरा मंदिर में आयोजित होगा महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के नेशनल हाइवे स्थित हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में सोमवार व मंगलवार को दो दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा। सोमवार रात को मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन होगा और पंचमेवे की खीर का प्रसाद बाबा को भोग लगाया जाएगा। जागरण में सांवरमल कौशिक द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 7 अक्टूबर, मंगलवार सुबह बाबा के विशेष श्रृंगार पूजन और अभिषेक के आयोजन संपन्न होंगे। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन करेंगे।




