






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2025। श्रमदान शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ साथ विद्यार्थियों में सहयोग तथा अनुशासन की भावना जागृत करता है। वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को उठाने में सक्षम बनते हैं। ये विचार कस्बे के ताल मैदान में स्थित पीएमश्री राउमावि में शनिवार को एन एस एस इकाई की ओर से आयोजित स्वच्छता गतिविधि में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ममता गोयल ने रखे। प्रभारी उपप्राचार्य मदन लाल कड़वासरा के मार्गदर्शन में एन एस एस की दोनों इकाइयों ने आज विद्यालय में स्वामी विवेकानंद हरित बाल क्रीड़ांगन तथा विद्यालय परिसर की सफाई की। उप प्राचार्य दीपक चौधरी ने सफाई व स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर रेणु, रजनी पाटोदिया, सोनल शर्मा, सुरभि पारीक आदि स्टाफ सदस्यों ने भी श्रमदान में सहयोग किया।





