August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 19.19.42

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। धावक शिवलाल पुत्र भंवरलाल घिंटाला ने तेजरासर के एक स्कूल में चल रही 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शनिवार को दो गोल्ड मैडल हासिल किए। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं के महात्मागांधी रावि में कक्षा 11वीं के छात्र शिवलाल ने 3000 मीटर की दौड़ 10 मिनिट व 13 सैकेंड में पूरी करते हुए जिला चैंपियन बना। वहीं दूसरे इवेंट में 1500 मीटर की दौड़ बालक ने 4 मिनिट 45 सैकेंड में पूरी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। दोनों कैटेगरी में शिवलाल ने गोल्ड जीता व इसी के साथ उसका राज्य स्तर पर चयन हो गया। शिवलाल के कोच ने बताया कि उसकी गति, धैर्य व खेल समर्पण के कारण व जिला चैपिंयन बना है। बालक के स्कूल में प्रसन्नता का माहौल छा गया और ग्रामीणों ने उसके गांव लौटने पर विजय जुलूस निकाला। उत्साही परिजनों ने आतिशबाजी व पुष्प वर्षा करते हुए शिवलाल का स्वागत किया। प्रशासन प्रतिनिधि मालाराम नागा, आरएलपी के जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, स्कूल के प्रधान गणेशाराम तरड़, भंवरलाल घिंटाला, राकेश कुमार गोदारा, सांवरमल डेलू, मनोज कुमार गोदारा, अणदाराम पूनियां, मनोज कुकणा, सांवरमल सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों, परिजनों व शिक्षकों ने उसे बधाई देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ी टक्कर में शिवलाल ने जीते दो गोल्ड मैडल, किया नाम रोशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 3000 व 1500 मीटर दौड़ में विजेता रहे शिवलाल का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।