May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 18.41.49

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। श्रीकुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व समाज के मौजिज लोगों से मुलाकात की। बोरावड़ ने कहा कि समाज एकजुट होकर शिक्षा व रोजगार पर ध्यान केंद्रित करें जिससे युवा आगे बढ़ सके और समाज विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। बोरावड़ ने समाज उत्थान पर चर्चा करते हुए समाज के लिए कुछ समय जरूर देने का आग्रह सभी से किया। सरदारशहर रोड पर स्थित रमेश बासनीवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने जिलाध्यक्ष का फूल माला व साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान बोरावड़ के साथ आए हरिराम बोरावड़, चांदीराम गुरिया, गणेश मेरोता, जनक कुचेरिया, डूंगरमल बोरावड़ का भी स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्रीकुम्हार महासभा अध्यक्ष रामचंद्र छापोला, सचिव बालचंद मीनोठिया, भूराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोड़ेला, रामानंद बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, नंदकिशोर बासनीवाल, शिव मीनोठिया, भोजराज घोडेला, रमेश बासनीवाल, गुलाब बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, सुखाराम बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, नारायण लखेश्वर,  गुरमित निमिवाल, विनोद कुमार घोड़ेला, गणेशमल घंटेलवाल, प्रशांत बासनीवाल, आशीष बासनीवाल, रोहित मिनोठिया, धर्मसिंह सहित अनेक मौजिज समाज बंधु शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया, हुई समाज उत्थान के बारे में चर्चा।