






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2020। आज सुबह बीकानेर में भीषण दुर्घटना में तीन मौतों की दुःखद खबर के बाद कस्बे में एक कार के अनियंत्रित होकर रेलिंग में घुसने की दुर्घटना घटित हुई है। घुमचक्कर से निकलते ही हाइवे पर आशीष पेट्रोल पंप के पास क्रेटा गाड़ी रेलिंग तोड़ नाले पर चढ़ गई। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जान माल का नुकसान नहीं हुआ है व गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर भीड़ जमा हो गई व पुलिस भी पहुंच गई है।





