






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। गत दो तीन दिन से सोशल मीडिया पर चुनाव की घोषणा को लेकर वायरल हो रहा मैसेज फैक मैसेज है। राज्य में फिलहाल निकाय व पंचायतीराज चुनाव टलना तय है। राजस्थान में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रात 12 बजे से वोटर लिस्ट फ्रीज है। अब एसआईआर की प्रक्रिया से जुडे अफसर कर्मचारियों के सामान्य तबादले भी नहीं हो सकेंगे। इस कारण स्थानीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव टलना लगभग तय माना जा रहा है। लोगों का मानना था कि जनवरी में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है, लेकिन अब एसआईआर के बाद ही चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। एसआईआर शेड्यूल में प्रिंटिंग और ट्रेनिंग 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक, घर घर जाकर गणना 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन 9 दिसंबर, आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 9 दिसंबर से 8 जनवरी, नोटिस फेज (वेरिफिकेशन) 9 दिसंबर से 8 जनवरी, फाइल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा। सीईओ नवीन महाजन ने कहा कि पहले फेज में लिंकिंग और मैपिंग करनी है। हमारा मकसद यह है कि हम मैक्सिमम वोटर की मैपिंग कर सकें। वहीं विदित रहें अंता विधानसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एसआईआर अंता में नहीं होगी, शेष 199 विधानसभा सीटों पर ही होगी।



