






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी आज गांव बिग्गा बास रामसरा पहुंची और शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को नमन किया। गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के लिए सम्मान समारोह का आयोजन ग्रामीणों ने किया। सावित्री देवी को तिलक लगा कर 21 हजार रूपए की माला पहनाई गई। प्रधान ने उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को शहीद की धरा पर कोई बेटी अनपढ़ नहीं रहें का प्रण लेने की बात कहते हुए बेटी बचाओ व बेटी पढाओ का संदेश दिया। ग्रामीणों ने तिलक लगाते हुए नवनिर्वाचित प्रधान को गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंपी। यहां प्रधान पति केसराराम गोदारा सहित कई पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंचों का भी साफा पहना कर स्वागत किया गया। गोदारा ने सभी ग्रामीणों को कड़ी से कड़ी जोड़ने पर आभार प्रकट किया और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहें।
गांव बिग्गा में प्रधान का सम्मान किया अनिता सारण ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में भी नवनिर्वाचित महिला प्रधान का सम्मान 21 हजार की माला पहना कर तिलक लगाया पंचायत समिति वार्ड 13 की महिला सदस्य अनिता सारण ने किया। सारण व प्रधान ने मिल कर गांव के विकास को सही दिशा देने की बात कही। प्रधान ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। यहां भी प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया।








