






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहे एवं इस दौरान कई स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। मेघवाल पहले कालूबास में मोहता परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में पहुंचें एवं यहां महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज से आर्शीवाद लिया। इसके बाद बिग्गाबास में बंग परिवार आयोजित भागवत कथा में भी भाग लिया। इस दौरान मेघवाल ने समाज में सकारात्मक उर्जा एवं संस्कारों का संचार करने के लिए भागवत जैसे धर्म एवं सेवा, सदभाव वाले आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। इसके बाद मेघवाल वरिष्ठ भाजपा नेता शोभाचंद आसोपा के भाई के निधन पर शोकसभा में पहुंचें एवं आसोपा परिवार को शोक संवेदना दी। यहां से मेघवाल वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल झेडू के वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचें एवं अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान बीकानेर महापौर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, पार्षद पवन उपाध्याय, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, महेश राजोतिया आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता साथ रहे।







