






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2025। कस्बे के मोमासर बास निवासी एवं आंखों के चिकित्सालय में संविदा पर सफाईकर्मी श्रवण कुमार वाल्मीकी ने इसी मोहल्ले की निवासी नगरपालिका जमादार ललीता देवी व उसके पुत्र विकास, पति विष्णु के खिलाफ रास्ता रोकर मारपीट करने, सोने की चैन तोड़ लेने एवं घर में घुस कर मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 3 नवम्बर को अपने कार्य पर जाने के लिए घर से रवाना हुआ था एवं रास्ते में आरोपी ललीता एवं उसके पुत्र विकास ने उसकी मोटरसाईकिल रूकवा कर उसके साथ बेल्ट से मारपीट की एवं गले में पहनी हुई सोने की चैन छीन ली। आरोपी विकास ने फोन कर मोहल्ले में अपने पिता विष्णु को फोन कर सबक सिखाने की बात कही। थोड़ी देर में उसकी मां ने फोन कर बताया कि आरोपी विष्णु ने उसके घर के बाहर आकर उसकी मां के साथ गाली-गलौच की एवं मना करने पर उसकी मां के कपड़े फाड़ दिए। विदित रहे कि यह इस झगडे में दूसरा मामला है एवं पहला मामला जमादार ललीता देवी ने श्रवण कुमार के खिलाफ दर्ज करवाया था। दोनो मामलों की जांच हैडकांस्टेबल रामस्वरूप कर रहे है।




