May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2025। मूंगफली भरी एक पिकअप ने पंचायत समिति के सामने पैदल चल रहें एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल टीम बुजुर्ग का उपचार किया। बुजुर्ग 65 वर्षीय डूंगरराम पुत्र घेरूराम शर्मा निवासी बिग्गा बास है। मेडिकल ऑफिसर परमजीत चौधरी सहित नर्सिंग कर्मियों ने उनका एक्सरे करवाया है। वहीं पिकअप बिग्गाबास रामसरा की बताई जा रही है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।