






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है श्रीडूंगरगढ़ थाने से शुक्रवार की दो अपराध खबरें एक साथ, पढ़ें विस्तार से।
पत्नी व पिता से झगड़ा कर रहे युवक को किया बंद हवालात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। शुक्रवार को कस्बे के मोमासर बास में अपने ही घर पर अपनी पत्नी एवं पिता से झगड़ा करने पर आमादा एक युवक को श्रीडूंगरगढ़ थाने में बंद किया गया है। हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मोमासर बास पहुंची तो वहां युवक मुकेश कुमार टांक झगड़े पर उतारू था। उसे समझाईश की लेकिन नहीं माना तो शांति भंग की धारा बीएनएस 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। युवक को आज शनिवार को उपखण्ड़ अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस को देख अवैध शराब फेंक भाग छुटा युवक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई राजकुमार शुक्रवार को गश्त के दौरान गांव गुंसाईसर बड़ा पहुंचें तो मुखबीर द्वारा अवैध शराब बेचने की फिराक में एक युवक की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस गांव के माताजी मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से खड़ा एक युवक अपने पास ही अवैध शराब फेंक कर भाग छुटा। युवक की पहचान गांव लोडेरां निवासी गणेश पुत्र आदूराम जाट के रूप में हुई एवं उससे 40 पव्वे अवैध शराब जब्त की गई है।



