






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2025। हाइवे पर बेनीसर से लखासर के बीच सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक नवयुवक अकाल मौत का शिकार हो गया।
अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार कर मौके से भाग छुटा। बाइक सवार लखासर निवासी एक युवक घायल हो गया। घायल के चाचा का लड़का 16 वर्षीय नवयुवक ने उपजिला अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्थान पत्रिका के श्रीडूंगरगढ़ ब्यूरो चीफ संजय पारीक ने मानवता का परिचय दिया। पारीक उसी समय बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ आ रहें थे। उन्होंने दोनों घायलों की मदद करते हुए उन्हें तुरंत अपने वाहन से उपजिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लखासर टोल पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर यातायात को सुचारू करवाया। मानवीय संवेदनाओं के मद्येनजर मृतक व घायल के बारे में पूरी जानकारी परिजनों को सूचना मिलने के बाद प्रकाशित की जाएगी।




