May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2025। घर परिवार में विवाहोत्सव की खुशियां छाई थी और विवाह की तैयारियों में परिजन मशगुल थे। अचानक विवाह के कार्ड बांटकर घर लौट रहें दो भाई दुर्घटना का शिकार हो गए और एक नवयुवक ने अपने प्राण गवां दिए। खुशियां मातम में बदल गई और ग्रामीण शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दे रहें है।
तीन बहन भाइयों में लाडले ने गवाएं प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार रात नेशनल हाइवे पर बेनीसर व लखासर के बीच अचानक सामने आई नीलगाय से मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में नौवीं कक्षा का छात्र और तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा 16 वर्षीय रघुवीर पुत्र शेराराम नायक की मौत हो गई। किशोर अपने माता पिता सहित बड़ी बहन व भाई का लाडला था। परिवार में शोक की लहर छा गई और माहौल गमगीन हो गया। वहीं मृतक के ताऊ का लड़का बड़ा भाई व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश पुत्र भंवरलाल नायक घायल हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की मासी के लड़के का विवाह 30 नवंबर को होने वाला था। उसी विवाह के कार्ड देने वह सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ आए थे। यहां से लौटते हुए दुर्घटना का शिकार हो गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए नीलगाय से टकरा कर किशोर की मौत हो जाने की बात कही।