






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। आचार्यश्री तुलसी के दीक्षा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय मौजीज लोगों को पुस्तक भेंट देकर सम्मान कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ की सदस्य महिलाओं ने आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा रचित आचार्यश्री तुलसी की जीवन गाथा “धर्मचक्र का प्रवर्तन” देकर अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान किया। मंडल मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि बुधवार को मंडल सदस्य महिलाओं ने विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सरिता नौशाद, अणुव्रत समिति के मंत्री एवं एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में मनीष मीणा को पुस्तक भेंट दी गई। महिलाओं ने आचार्य तुलसी की जीवन यात्रा व समाज में उनके अवदान के बारे में बताया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने सभी का आभार जताया व व मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य महिलाएं कार्यक्रम में शामिल रही।





