






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ मंडी व श्रीडूंगरगढ़ सी केंद्र सहित लिखमादेसर में आज समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो गई है। जिन किसानों के पास मैसेज आ गए है वे किसान अपनी मूंगफली लेकर इन सेंटरो पर पहुंच कर तुलवाई करवा सकते है। वहीं जोधासर सेंटर पर खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां खरीद शुरू होने के लिए अभी एक दो दिन का समय लग सकता है। विभाग द्वारा खरीद शुरू करवाने के लिए प्रयास किए जा रहें है।
इन चार सेंटरों पर आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने खरीद शुरू करवा उद्घाटन किया। विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया। विधायक ने कहा कि इन केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने में सुविधा मिलेगी तथा खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी। विधायक ने समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक संबल मिलने और उनकी मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित होने की बात कही। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में किसानों के लिए और अधिक विकासोन्मुख योजनाएं लागू करेगी, जिनसे खेती-किसानी में समृद्धि आएगी और कृषक वर्ग को व्यापक लाभ मिलेगा। इस दौरान उद्घाटन समारोह में बहादुर नाथ सिद्ध, पूर्णनाथ महिया, मदननाथ गोदारा, सांवरमल पारीक, मदन लाल मेघवाल, विश्वनाथ ज्याणी, भैरनाथ साईं, हुकमाराम ज्याणी, रामकुमार पारीक, मूलनाथ सिद्ध, गोविन्द पारीक, मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, भरत सारस्वत, मदन सोनी, महेंद्र कुमार पारीक मौजूद रहें। समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा ने सभी का स्वागत किया व विभागीय अधिकारी भीकासिंह ने सभी का आभार जताया।




