






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाइयों में 94 पव्वे अवैध शराब जब्त की व एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
एसआई रतनलाल कांस्टेबल पुनित कुमार, नरेंद्रसिंह, अभिषेक रविवार शाम गश्त के लिए रवाना हुए। घुमचक्कर पर मुखबीर से इत्तला मिलने पर दरगाह रोड पहुंचे। यहां वन विभाग के एरिए में शराब बेचने की फिराक में खेड़े मोमासर बास निवासी चंदू वाल्मिकी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से कट्टे में 46 पव्वे अवैध शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है। पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में शनिवार रात करीब 10 बजे एएसआई सुरेशसिंह ने टीम के साथ गश्त के दौरान हाइवे पर हेमासर फांटा के पास अवैध शराब लेकर बेचने की फिराक में जा रहें सेरूणा थाना क्षेत्र के राधेश्याम ब्राह्मण को रोका। आरोपी पुलिस को देखकर फरार होने में कामयाब हो गया व उसके कार्टून से पुलिस ने 48 पव्वे शराब के बरामद किए। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी है।



