May 21, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2025। हाइवे पर निजी बसें सवारियों के लिए जहां मर्जी हो वहां रूक कर खड़ी हो जाती है। कुछ ही देर पहले हाइवे पर केआर पेट्रोल पंप के निकट एक पिकअप बस से आ भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे लेकर अचानक बस से ब्रेक लगा दिए व किसी सवारी को उतारने लगे। तभी पीछे से जनरेटर व सामान से भरी पिकअप ने तेज ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाने पर भी पिकअप बस के पीछे जा भिड़ी। गनीमत रही स्पीड कम होने से हादसा भयानक नहीं हुआ। परंतु पिकअप चालक व बस चालक के विवाद खड़ा हो गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है और गहमागहमी का माहौल है। इस दौरान मौके पर अनेक जागरूक नागरिकों व युवाओं द्वारा इस संबंध में बस चालकों को हर कहीं बसें नहीं रोके जाने व निर्धारित बस स्टैंड पर ही बसें रोके जाने के लिए पाबंद करने की चर्चाएं कर रहें है।