May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरढ़ के कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू को प्रदेश कांग्रेस में स्थान मिलने से उनके समर्थक उत्साहित है और अनेक कांग्रेसी उन्हें बधाई दे रहें है।
भादू को प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने नियुक्ति जारी करते हुए प्रेदशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा को पत्र भेजा है। भादू को प्रदेश भर से बधाई मिल रही है और उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की बात कही।