August 29, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2025। उत्तरी भारत में पहाड़ों पर बर्फ जमनी शुरू हो गई है व पहाड़ों से ठंडी हवाओं का आगमन होने लगा है। दूसरी तरफ दक्षिणी भारत में साइक्लोन दितवाह के असर के चलते समुद्री तटीय इलाकों में जमकर बारिश जारी है।
राजस्थान के बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में 3 से 7 दिसंबर तक शीतलहर चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। बीकानेर व चूरू जिले में कल से शीतलहर चलने और पारा पांच डिग्री तक गिरने के आसार है। मौसम विभाग के निदेशक ने बताया कि बीकानेर में 3 से 7 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इस दौरान तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे परंतु बीकानेर में मावठ की संभावना कम ही है।
फसलों के लिए उपयुक्त समय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन दिनों मौसम में सामान्य से तापमान कम रहा जिससे किसानों को सरसों में नुकसान की चिंता सताने लगी। वहीं अब ठंड में ईजाफा होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। कृषि विभाग के सहायक निदेशक रघुवारदयाल सुथार ने बताया कि फिलहाल मौसम फसलों के लिए उपयुक्त है। क्षेत्र में सरसों की बुवाई 90 प्रतिशत हो चुकी है और गेहूं व जौ की बुवाई का कार्य जारी है जो 15 दिसंबर तक पूरा होगा। सुथार ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ नमी रहेगी तो किसानों को फायदा मिलेगा।