May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2025। उपजिला अस्पताल का कार्यभार अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. ओपी स्वामी को दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र कुमार चौधरी ने आदेश जारी करते हुए अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके बिहाणी की शारीरिक अस्वस्थता के कारण उनके स्थान पर डॉ. ओपी स्वामी को अस्प्ताल के समस्त प्रशासनिक कार्यभार सौंप दिया है। डॉ. स्वामी अब अस्पताल के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. स्वामी ने बताया कि अस्पताल में राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने व आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार कर अस्पताल में पेशेंट फ्रेंडली वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सिस्टम में सुधार व मॉनिटरिंग के प्रयास किए जाएंगे। वहीं रोगी व उनके परिजनों से फीडबैक लेकर उनके सुझाव पर भी ध्यान दिया जाएगा।