






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली की सरकारी खरीद शुक्रवार शाम से बंद हो गयी है। पूगल क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रभारी करण सिंह के साथ कि गई मारपीट के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ के केंद्र प्रभारियों ने ये निर्णय लिया है। केंद्रों के प्रभारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने व खरीद केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता देने की मांग उपखंड अधिकारी से की है। श्रीडूंगरगढ़ से भी केंद्रों के प्रभारी ज्ञापन देने उपखंड कार्यालय पहुंचे और पूगल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होने तक खरीद प्रारम्भ नहीं करने की बात कही है। पूरे जिले की सहकारी समितियों ने खरीद का बहिष्कार करने की बात कही है और जगह जगह खरीद बंद की गई है। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत 7 खरीद केंद्रों में से केवल 3 ही शुरू हो पाए हैं और अब इनके भी बन्द हो जाने के कारण किसानों के लिए कोढ़ में खाज के हालात हो गए हैं। क्षेत्र में संचालित रिड़ी खरीद केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ मुख्य खरीद केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ उप खरीद केंद्र सभी बन्द हो गए हैं। रिड़ी खरीद केंद्र के रामनिवास नेण सहित प्रभारियों ने ज्ञापन देते हुए श्रीडूंगरगढ़ केंद्रों में यहां भी सुरक्षा मांगी है।



