May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2020। गांव जोधासर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें फाइनल मैच जोधासर व श्रीडूंगरगढ़ वाल्मिकी इलेवन के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले के रोमाचंक मैच में जोधासर की टीम ने श्रीडूंगरगढ़ की टीम को 4 रन से हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू और गांव के भंवरसिंह चंद्रावत रहे। दोनों ने युवाओं का खेल के लिए उत्साहवर्धन किया और गांव में खेल सुविधा के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें और अपने गांव की टीम का उत्साह बढ़ाया।