May 20, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2025। क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
गुरूवार रात गांव मोमासर में लाछड़सर रोड पर स्थित मकान में रहने वाले 25 वर्षीय धनराज वाल्मिकी ने अपने ही घर के कमरे में पंखे पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता छोटूराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि घर में दोनों बाप बेटा ही रहते थे और गुरूवार को वह मानसिक रूप से बीमार बेटे धनराज के लिए दवाई लेने गया था। पीछे से युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। ड्यूटी ऑफिसर सुरेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर रात 12 बजे उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।