






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2020। गांव जाखासर में हर छोटी बड़ी बीमारी में ईलाज के लिए भाग कर श्रीडूंगरगढ आना पड़ता है और इसी परेशानी से आहत गांव के मांगीलाल सिहाग ने उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिए गांव के मध्य में पंचायत भवन पास ही 60*100 का प्लॉट भूमिदान में दिया है। सिहाग ने पूरे गांव की समस्या का निदान किया और ग्रामीणों ने उनका आभार प्रकट किया। आज गांव में सिहाग के परिवार ने प्रधान सावित्री देवी गोदारा व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल के साथ भूमिपूजन किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल ने सिहाग का शॉल उढाकर सम्मान किया। दोनों ने सिहाग के जनहित में किए गए इस कार्य को प्रेरणीय बताया। आयोजित समारोह में सरपंच राजूदेवी सारण ने प्रधान सावित्री देवी को 11 हजार रूपयों की माला पहनाई व सरपंच प्रतिनिधि मालाराम सारण ने जिलाप्रमुख मोडाराम मेघवाल को 11 हजार रूपयों की माला पहनाई गई। पूरा गांव समारोह में शामिल हुआ और प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का शॉल उढाकर सम्मान किया। जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा, श्रीराम भादू, टेमाराम मेघवाल, प्रभुराम गोदारा, राजेश मंडा, सीताराम बाना, राजन मुंड, पंचायत समिति सदस्य सीमा कड़वासरा, रामकिशन मेघवाल, ओम सारण, नौरंग चाहर, ओम बाना, हेतराम जाखड़, गोरधन खिलेरी, रामेश्वर गोदारा, बीरबल गोदारा, सरजीत जाखड़, भंवर गरवा का साफा पहना कर स्वागत किया गया।








