May 20, 2026
0000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2026। पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू राजनीतिक सुचिता, व्यवहारिक सुचिता व ईमानदारी की मिसाल बनकर जिए। उन्होंने जीवन भर युवाओं को नशे से दूर रहने, सत्य के मार्ग पर चलने व महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। आज भी युवा भाम्भू से प्रेरणा लेकर जीवन को दिशा दे सकते है। ये बातें एमडीएस छात्रावास में एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर सहित उपखंड के विभिन्न गांवो से समाजसेवी, राजनीतिक व मौजिज लोग भाम्भू को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। सभा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। नेताओं, युवाओं व छात्रावास के छात्र छात्राओं सहित परिवार के सभी सदस्यों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। छात्रावास से उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन दिया। नशा मुक्ति के नारे गूंजे और प्रशासन से नशे के खिलाफ कार्रवाइयां करने का आह्वान किया गया। रैली में भी वक्ताओं ने नशा छोड़ने का संकल्प लेने की बात कही। इस रैली को नशा मुक्त अभियान में बदलने की अपील की। इस दौरान राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, मूलाराम भादू, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, युवा नेता हेतराम जाखड़, पूनमचंद नैण, श्रीराम भादू, सूरजमल भुंवाल, साहित्यकार श्याम महर्षि, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, दानाराम भादू, एनवीपी अध्यक्ष तुलसीराम चोरडिया, तुलछीराम गोदारा, ओमप्रकाश तर्ड, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, महावीर माली, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, ओमप्रकाश भुंवाल, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोहनलाल भादू, आदूराम जाखड़, जिज्ञासु सिद्ध, कुम्भाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़ शेरुणा, एडवोकेट रोहित सिंह सेरूणा, गौरव टाडा, आदूराम जाखड़, सुभाष पूनियां, श्रीगोपाल राठी, रामचंद्र पोटिलया, नितिन नाई, मोडाराम तरड़, अशोक शर्मा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। अंकित भामूं ने दादा पर भावभरी कविता सुनाई। सभा का संयोजन सुशील सेरड़िया ने किया। परिवार के हड़मानाराम भामूं, भिंयाराम भामूं, श्रवण कुमार भामूं, बजरंग भामूं, सुभाष, प्रह्लाद भामूं, विजयपाल भामूं सहित परिवार के युवा बच्चे व महिलाएं सभी शामिल हुए। श्रवणकुमार भामूं ने सभी का आभार जताया।