






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2021। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने अपने फेसबुक पर लाइव आकर रीट परीक्षा से जुड़ी बड़ी घोषणा की है। अब रीट परीक्षा के लेवल वन में केवल बीएसटीसी (BSTC) के स्टूडेंट्स ही शामिल होंगे। इस मामले को लेकर हाल ही में बीएसटीसी पास हजारों स्टूडेंट्स ने बड़ा आंदोलन किया था। उसके बाद शिक्षा विभाग ने उच्च स्तर पर मंथन कर इसका फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को जयपुर में प्रेस वार्ता कर रीट के संशोधनों सेे जुुुड़ी यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम मंगलवार को जारी करेगा। इसके लिये आवेदन 11 जनवरी से 8 फरवरी से लिये जाने प्रस्तावित है। रीट की परीक्षा आगामी 25 अप्रैल को होगी। यह परीक्षा सुबह और शाम की दो पारियों में आयोजित होगी व परीक्षा का शुल्क नहीं बढ़ाया जायेगा। सरकार के इस फैसले से लाखों बीएसटीसी डिग्रीधारक स्टूडेंट्स ने राहत की सांस ली है।
शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को राजधानी जयपुर में रीट परीक्षा को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इसमें इस बार विभिन्न वर्गों में छूट भी दी गयी है. इस बार 90 प्रतिशत रीट और 10 प्रतिशत स्नातक के नंबरों का फार्मूला रहेगा। रीट के सिलेबस में इस बार राजस्थान का सामान्य ज्ञान भी शामिल होगा। रीट भर्ती परीक्षा में बीएड डिग्रीधारियों को अब केवल लेवल टू में ही मौका मिलेगा। शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि रीट के आवेदन 11 जनवरी से 8 फरवरी तक लिये जा सकते हैं।



