






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सोमवार शाम दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गयी। चोर जहां वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया वहीं परेशान मालिक ने थाने पहुंच कर ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई। कस्बे के हाल आड़सर बास निवासी महेन्द्र नाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह किसान ऑटो इलेक्ट्रिशीयन में मिस्त्री का काम करता है और सोमवार को उसने शाम 5 बजे दुकान के बाहर अपनी हिरो स्पेलेंडर मोटर साईकिल खड़ी की जो शाम 5.30 बजे किसी काम से देखी तो वहां नहीं मिली और ढूंढ़ने के प्रयास के बाद भी नहीं मिल सकी है। पुलीस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कॉन्सेटेबल सेवाराम के सुपुर्द की गई है।



