






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। सारस्वत समाज की भूमि पर पालिका द्वारा की गई तोड़फोड़ के विरोध में हल्लाबोल प्रदर्शन के दौरान समाज के युवा नेता गजानद सारस्वत की ह्रदयाघात से मृत्यु हो गयी थी और सारस्वत के निधन के बाद समाज में शोक की लहर है। ऐसे में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को समाज की उसी भूमि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। अखिल सारस्वत समाज कुंडिया अग्रणी महासमिति के प्रदेशाध्यक्ष जुगलकिशोर तावनियां ने बताया कि दोपहर 12.15 बजे आयोजित सभा में समाज के सम्मान में दी गयी प्राणों की आहुति पर समाज अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करेगा।



