May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2026। शराब के ठेके में घुसकर तोड़फोड़ करने व कैमरे तोड़ डालने के आरोप में एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के नोखा थाने में गांव जोधासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 29 वर्षीय धमेंद्र सिंह पुत्र श्रवणसिंह राजपूत ने राजू खिचड़ व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल 2026 को रात करीब 10.20 बजे देसलसर में स्थित उसके शराब के आवंटित ठेके पर आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तोड़ फोड़ की। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजूराम को सौंप दी है।