May 20, 2026
000000000000000000

माकपा शहर ब्रांच कमेटी की बैठक में जनसमस्याओं पर हुई चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा कार्यालय में मंगलवार को शहर ब्रांच कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। भंवरलाल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की और तहसील सचिव मुखराम गोदारा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहें। बैठक में अशोक शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ शहर ब्रांच सचिव और गौरव टाडा को ब्रांच का मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहें आंदोलन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। वहीं शहर में पेयजल संकट, बिजली संबंधी समस्याएं और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के मुद्दे पर आगामी रणनीति तय की गई। बैठक में डूंगरराम महिया, हनुमान मेघवाल, मंगतूराम वाल्मीकि, जावेद बेहलीम, सुभाष जावा, मदनलाल प्रजापत, सीताराम नैण, ओमप्रकाश लांबा, चुनीलाल टाडा, प्यार मोहम्मद, प्रतीक शर्मा, मुखराम नायक, सोहन लाल महिया, अकरम काजी, कमल करवा, समीर पावटिया, जुनेद, साहिल सहित शहर के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बिना दहेज विवाह संपन्न करवाया, समाज को दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास निवासी राजूराम भणभैंरू ने अपने दो पुत्रों के विवाह में दहेज मुक्त विवाह करवा नाई समाज के लिए एक नई मिसाल पेश की है। पूर्व सरपंच जेतासर ओमप्रकाश नाई ने बताया कि परिवार के रामनिवास का विवाह देविका और पंकज का विवाह गायत्री के साथ मेहरी, सरदारशहर निवासी फुलाराम ददरेवा के साथ संपन्न हुआ। समठूणी में भणभैंरू परिवार ने शिक्षित व सुसंस्कृत वधू को लक्ष्मी का स्वरूप बताया और एक रूपया व नारियल लेकर दोनों वधुओं की विदाई करवाई। वधू पक्ष के लोगों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए दोनों वधुओं को भाग्यशाली बताते हुए बधाई दी।