May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार दोपरह करीब 2 बजे भैंरू धोरा आड़सर बास में दबिश देकर जुए के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसआई राजेंद्र कुमार ने कांस्टेबल नरेंद्रसिंह व कैलाश के साथ गश्त के दौरान तीन जनों के घेरा बनाकर जुए का खेल खेलने की सूचना मिली। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक दीपचंद निवासी चाड़वास, टीकमचंद निवासी चाड़वास, राजकुमार निवासी आड़सर बास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों ने जुआ राशि 7010 रूपए बरामद किए व ताश गड्डी जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।