May 20, 2026
000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। एक कट्टे में अवैध देशी शराब के पव्वे लेकर बेचने निकले एक युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अरेस्ट कर लिया।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के निर्देशन में हैड कांस्टेबल सरिता ने पुलिस दल में कांस्टेबल इंद्रचंद, नरेंद्रसिंह, डीआर रामनिवास के साथ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस दल को देखकर भागने की फिराक में कालूरोड पर आरोपी मोमासर बास निवासी अर्जुन कुमार का पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने युवक के पास कट्टे में से 66 पव्वे शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर को दी है।