May 21, 2026
00000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2026। लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पद पर सोमवार को डॉ गुलजार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ गुलजार ने क्षेत्र में पशुपालकों, गौशालाओं और प्राणिमात्र की सेवा हेतु संवेदनशील, तत्पर और जवाबदेह कार्यसंस्कृति विकसित किए जाने क विश्वास दिलवाया। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा की भावना से कार्य करें जिससे पशुपालकों का विश्वास और सहयोग विभाग पर मजबूत हो सके। डॉ गुलजार के पदभार ग्रहण करने के बाद गौशाला संघ बीकानेर के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वामी ने क्षेत्र में पशुपालन विभाग की सेवाएं बेहतर होने की कामना की। इस अवसर पर विभागीय कार्मिक नथमल, रामसिंह, पेमाराम, कालूलाल मीणा सहित अन्य साथियों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दुलचासर डॉ. सुभाष घारू ने सभी का आभार जताया।