May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2026। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सोनियासर गोदारान पहुंच कर चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। यहां उपस्वास्थ्य केंद्र में अप्रैल 2026 की मासिक सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डॉ सोनी ने सभी विभागीय गतिविधियों के बारे में प्रगति की समीक्षा की। जिसमें कम प्रगति वाले संस्थान उपस्वास्थ्य केंद्र बरजांगसर पर सेवारत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया। डॉ सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊपनी का भी निरीक्षण किया और किशोरियों को लगाए जा रहें कैंसररोधी HPV टीकाकरण सत्र का अवलोकन किया। उन्होंने टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के पूरे प्रयास करने के निर्देश दिए। डॉ. सोनी ने केंद्र के कार्मिकों को मौसमी बीमारियां डेंगू, मलेरिया एवं अन्य बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर लू तापघात/हीट वेव से बचाव के लिए निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करने व समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।