May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ निवासी 72 वर्षीय चन्दनमल पुत्र भंवरलाल बाफना का गुरूवार को निधन हो गया। बाफना परिवार ने मानवता की सेवा में प्रेरणीय योगदान देते हुए मरणोपरांत उनके नेत्रदान किए। तेरापंथ युवक परिषद की पहल से संपन्न हुए नेत्रदान के बाद परिजनों के प्रति सदस्यों ने आभार प्रकट जताया। नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि लाला झंवर एवं प्रकाश झंवर की प्रेरणा से दिवंगत चंदनमल बाफना की पत्नी सरोजदेवी सहित परिजनों ने सहमति के बाद प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के भंवरलाल प्रजापत एंव दिनेश शर्मा ने नेत्र संग्रहण किए। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने इसे प्रेरणीय बताते हुए जैन धर्म की अहिंसा, करुणा एवं परोपकार की भावना के अनुरूप बताया। मालू ने बताया कि इससे दो अंधकारमय जीवन में उजाला आ सकेगा। इस मौके पर परिषद उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, महेन्द्र दुगड़, बाबूलाल बाफना, मनोज कुण्डलिया, विकास मालू, बबीता कुण्डलिया, सुशीला बाफना, रोहित झंवर, मोहिनीदेवी मालू सहित बड़ी संख्या में समाज व परिवार के लोग उपस्थित रहें।
तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ ने क्षेत्रवासियों से जागरूकता की अपील करते हुए मरणोपरांत नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। परिषद सदस्यों ने किसी के जीवन रोशनी का संचार करने के लिए इच्छुक से 9636288181 पर सम्पर्क करने की बात कही।