May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। गुरूवार को ग्राम रथ अभियान कल्याणसर नया, जाखासर व सोनियासर मिठिया, शिवदानसिंह और कुनपालसर पहुंचा। इन ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों व किसानों ने रथ का स्वागत किया। किसानों को कृषि, उद्यान, पशुपालन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न जानकारियां दी गई। शिविरों के दौरान किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, जो उनकी जमीन का ‘रिपोर्ट कार्ड’ साबित हो रहा है। इससे किसान अब अपनी मिट्टी की वास्तविक जरूरत के अनुसार उर्वरकों का संतुलित उपयोग कर पाएंगे।

किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, गोबर खाद जैसी तकनीकों की जानकारी दी गयी। जिससे मिट्टी की सेहत लंबे समय तक बनी रहे। साथ ही सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधिकरण और आधुनिक कृषि तकनीको के बारे में भी बताया गया।
गांव सोनियासर मिठिया के किसान धर्माराम ने तारबंदी से लाभान्वित होकर प्रसन्नता जताई। सहायक निदेशक कृषि विस्तार रघुवर दयाल के निर्देशन में कृषि कि उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया। कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत एवं शिविर प्रभारी मेघराज बंजारा ने किसानों को राज किसान पोर्टल पर अनुदान हेतु आवेदन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। यहां कार्यक्रम में प्रशासक नन्दकिशोर बिहानी, रामनारायण सारण, सहा.कृषि अधिकारी महेन्द्र, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमार बेनीवाल, अमित गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता किशनलाल जोशी, भंवरलाल जोशी, कृषि सखियां शारदा, राजकुमारी, चन्द्रभारती सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

सोनियासर मिठिया
जाखासर

पढें खबर आज के श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अखबार में:-