






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। भुआ ने भतीजों पर पैतृक हिस्से के खेत में हरे पेड़ काटने के आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासे थाने में मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि 60 वर्षीय बसंती देवी पुत्री आसुदास स्वामी ने बाडेला निवासी अपने भाइयों के बेटे हुलासदास पुत्र हरीदास, महावीर पुत्र मोहनदास, सांवरमल पुत्र कानदास, बाबूलाल उर्फ रामावतार पुत्र कानदास स्वामी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि बाडेला की रोही में उसके पैतृक खेत खसरा नबंर 195 तादादी 11.4300 हैक्टेयर स्थित है। जिसमें उसका 1/32 हिस्सा है। 10 मार्च 2026 को वह अपना खेत को संभालने गई तो उसके हिस्से के खेत में खड़े 5 हरे रोहिड़ा के पेड़ आरापियों ने एकराय होकर काट लिए और ले गए। ओलमा देने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।



