May 20, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। नेशनल हाइवे पर स्थित हनुमान धोरा परिसर में पंछियों के चुग्गे का स्टॉक रखने के लिए माँ अन्नपूर्णा भंडार गृह बनाया गया है। पंडित शिवभगवान सहित अनेक सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं ने बुधवार सुबह इसमें चुग्गा रखवा कर भंडार गृह को शुरू किया गया। पंडित शिवभगवान सिखवाल ने बताया कि इस भंडार गृह में 50 हजार किलो तक चुग्गा का भंडारण किया जा सकेगा। इस परिसर क्षेत्र में 15 से 20 किलो चुग्गा पंछियों के लिए प्रतिदिन जरूरत होती है। वहीं चुग्गे का प्रबंध दानदाताओं के सहयोग से हो जाता है परंतु इसे भंडारन करने का स्थान नहीं था। एक दानदाता ने आगे आकर भंडार कक्ष का निर्माण करवा भंडारण की व्यवस्था उपलब्ध करवा दी है। इससे पंछियों के लिए चुग्गा रखा जा सकेगा। इसे शुरू करने के दौरान सामाजिक रूप से सक्रिय युवा मौजूद रहें। युवाओं ने चुग्गे का दान कर भंडार गृह को शुरू किया व पंडित शिवभगवान ने सभी का आभार जताया।