May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-05-07 at 13.38.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। कस्बे के फ्रैंडस ग्रुप ने अपने सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए गुरूवार को एक और सरकारी स्कूल में आधुनिक प्रिंटर दिया। ग्रुप सदस्यों ने आपसी सहयोग से सभी बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया। ग्रुप के हीरालाल पुगलिया ने सरकारी स्कूलों का सहयोग करने के लिए दानदाताओं से आग्रह करते हुए शिक्षा के मंदिरों में दिए गए दान को सार्थक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा दान देश के भविष्य निर्माण में उपयोगी साबित होगा। संस्था प्रधान बबिता कुमारी ने फ्रैंडस ग्रुप का आभार जताया। इस दौरान स्टाफ के राजवेंद्र सिंह व रेणु कुमारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।