May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-05-08 at 20.53.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की बीकानेर रीजन की 56वीं शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को समारोहपूर्वक श्रीडूंगरगढ़ में किया गया है।
बीओबी मंडी शाखा का शुभारंभ हाइवे पर स्थित गणपति धर्मकांटा के पास हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्र के मौजिज लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जोधपुर अंचल प्रमुख निखिल मोहन ने बैंक की विभिन्न आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं एवं ग्राहक सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीओबी लगातार ग्राहकों को बेहतर और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। बीकानेर क्षेत्रीय प्रमुख देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बैंक की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं ग्राहकों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नई शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाओं का अधिक लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में उपशाखा क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं शाखा प्रमुख प्रशांत राजपुरोहित ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीओबी मंडी शाखा के उद्घाटन समारोह में बैंक के बड़े अधिकारी और अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।