






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। सेसोमूं स्कूल में शनिवार को एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह के मंच पर NEET, JEE तथा CA मॉड्यूल का विमोचन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के निर्देशन में संपन्न हुए कार्यक्रम में प्रतिभा, सम्मान और प्रेरणा का संगम नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मेघना शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (इतिहास), महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर थीं। विशिष्ट अतिथियों में कर्नल नारायण सिंह, कमांडिंग ऑफिसर, एनसीसी बीकानेर तथा सेसोमूं के पूर्व छात्र एवं बीकानेर के सफल उद्योगपति दीपक सोनावत और लोकेश सोनावत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। एकल नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सत्र 2026-27 के अप्रैल एवं मई माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
NEET, JEE एवं CA मॉड्यूल का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम के दौरान NEET, JEE एवं CA मॉड्यूल का भी विमोचन किया गया। वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा और प्रतियोगी परीक्षाओं का युग है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर से ही सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण तैयारी आवश्यक हो गई है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेसोमूं स्कूल में भी इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ की गई है, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर रूप से तैयार किया जा सके।
अतिथियों ने सराहा स्कूल को, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ. मेघना शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कर्नल नारायण सिंह ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पहला सुख निरोगी काया”। उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित दिनचर्या और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। पूर्व छात्र एवं सफल उद्योगपति दीपक सोनावत ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय और गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से प्राप्त शिक्षा, संस्कार और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उनके जीवन को सही दिशा प्रदान की। विद्यालय के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।




